मांडल से वृंदावन तक 455 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले सुधांशु माणमिया, शेष शाही धाम बड़े मंदिर से हुआ शुभारंभ

आकोला (रमेश चंद्र डाड)

स्मार्ट हलचल|धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सुधांशु माणमिया श्रीधाम वृंदावन के लिए 455 किलोमीटर की पवित्र पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ मांडल स्थित पावन शेष शाही धाम बड़े मंदिर से विधिवत रूप से हुआ।इस अवसर पर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सुधांशु माणमिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ मंगलमय विदाई दी।इस अवसर पर कैलाश चंद्र माणमिया, लाल कृष्ण सेन, महेश पाराशर, कुलदीप माणमिया, रितिक लखारा, कमलेश शर्मा, सूरज राव, राघव पांचाल, सुबोध तिवाड़ी एवं मयंक जोशी सहित अन्य लोगों ने सुधांशु माणमिया का स्वागत किया। सभी ने उनकी इस धार्मिक एवं भक्तिमय यात्रा की सराहना करते हुए श्री राधे रानी और बांके बिहारी जी से यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न होने की मंगलकामनाएं कीं।

सुधांशु माणमिया श्री राधे रानी एवं बांके बिहारी जी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति भाव लेकर वृंदावन धाम की ओर पैदल प्रस्थान कर चुके हैं। 455 किलोमीटर की यह यात्रा उनके दृढ़ संकल्प, धार्मिक आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कामना की कि प्रभु की असीम कृपा से सुधांशु माणमिया की यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित रहे, मार्ग में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सकुशल वृंदावन धाम पहुंचकर श्री राधे रानी एवं बांके बिहारी जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें।