लाडपुरा में हर्षोल्लास नहीं, समाज की टूट की कहानी सामने आई

(शिव जांगिड़)

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|लाडपुरा में जांगिड़ समाज के 40 घर, यानी 200-250 वोट, और सरपंच पद पर अपना ही एक प्रत्याशी शिवलाल थे, फिर भी समाज का एक भी वोट नहीं मिलना – ये सिर्फ हार नहीं है, ये समाज के अंदर की टूट की कहानी है।बाहर वाले को कुछ करना ही नहीं पड़ता। दूसरे प्रत्याशी समाज के ही 2-4 प्रभावशाली लोगों को अपने साथ मिला लेते हैं। फिर वो ही घर-घर जाकर कहते हैं – “अपना आदमी जीत नहीं पाएगा, वोट खराब मत करो, फलां को दे दो, काम आएगा।” और समाज बिखर जाता है। इससे समाज भटक जाता है।

उन्हें लगता है अपने समाज के प्रत्याशी को वोट दिया तो बाद में काम नहीं होगा। अगर अपना आदमी बूथ पर बैठा ही नहीं था, तो वोट पलटना आसान हो जाता है।

“अपना आदमी जीत जाएगा” वाला भ्रम – कई बार अपने ही लोग सोचते हैं – “अपना तो जीत ही जाएगा, मैं दूसरे को दे देता हूं, उससे भी रिश्ता बना रहेगा।” और अंत में अपना ही हार जाता है।

समाज का वोटर भी इसी में बह जाता है।

शिव जांगिड़ ने कहा – “चुनाव में हार जीत होती रहती है, मैं आपके साथ खड़ा रहा हूं, खड़ा रहूंगा”