लाल का खेड़ा के एसटी सरपंच को कब मिलेगी पंचायत में बैठने की व्यवस्था? बदली सियासत के बीच प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल की

लाल का खेड़ा के एसटी सरपंच को कब मिलेगी पंचायत में बैठने की व्यवस्था? बदली सियासत के बीच प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

खजूरी व जहाजपुर पंचायत समिति में बदले सत्ता समीकरण के बीच ग्रामीणों को जगी नई उम्मीद; कई ज्ञापनों और खबरों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं, 9 गांवों के लोगों को पंचायत सुविधाओं का इंतजार

जहाजपुर/खजूरी (स्मार्ट हलचल/अलकेश पारीक)

जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर गांव की सरकार बनाने का सपना देखा, लेकिन खजूरी पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत लाल का खेड़ा में निर्वाचित एसटी सरपंच को अब तक पंचायत में बैठकर काम करने की उचित व्यवस्था नहीं मिलने का मामला सवाल खड़े कर रहा है। कई दिन बीत गए, सरपंच ने अधिकारियों को कई ज्ञापन दिए, मामला समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से उठा, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं होने की बात सामने आ रही है।

खजूरी व जहाजपुर में बदले समीकरण के बीच नई उम्मीद

अब पंचायत समिति खजूरी और जहाजपुर में कांग्रेस के नेतृत्व में आए बदलाव के बाद इस मामले को लेकर नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की निगाहें अब नए पंचायत समिति नेतृत्व पर टिकी हैं। सवाल है कि क्या नया नेतृत्व इस मामले में हस्तक्षेप कर निर्वाचित सरपंच को पंचायत संचालन के लिए उचित भवन और बैठने की व्यवस्था दिलवा पाएगा।

प्रतीक्षालय में ई-मित्र संचालन पर सवाल, 9 गांवों को सुविधाओं का इंतजार

पंचायत के लिए आवंटित प्रतीक्षालय में ई-मित्र संचालन को लेकर भी पहले सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन को स्पष्ट करना होगा कि पंचायत संचालन की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित होगी और नौ गांवों के ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं कब मिलेंगी।

निर्वाचित प्रतिनिधि के अधिकार और ग्रामीणों की सुविधा का सवाल

अब सवाल किसी पार्टी या व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकार और नौ गांवों के ग्रामीणों की सुविधा का है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ठोस कदम उठाकर पंचायत में बैठने व कामकाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे।