रायला (लकी शर्मा)। बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास गांव में मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देने पैदल जा रहे दो छात्रों को कोयले से भरे आईसर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवराज जाट (14) पुत्र महावीर जाट की मौत हो गई, जबकि भरत सिंह (16) पुत्र बजरंग सिंह राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।बीबनेड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक नोरतमल के अनुसार ट्रक व चालक को डिटेन कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत रायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल भरत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। देवराज का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया ।
