नरेश नाथ होड़ा
अधिकारियों का आमजन की समस्याओं के समाधान से परहेज
मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल।नगर पालिका क्षेत्र के नई आबादी में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के 3 दिन पूर्व समाचार प्रसारित होने के बाद भाजपा नेताओं ने रुचि दिखाते हुए 36 घंटे बाद समाधान करवा रविवार को नियमित आपूर्ति करवाई है। लेकिन उपखंड के अधिकारी आमजन की समस्याओं के समाधान में रुचि लेने से परहेज करते नजर आ रहे हैं।
मांडलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में तीन दिन से नई आबादी मेहनेम स्कूल गली में पेयजलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने के 20 नवम्बर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए गए थे। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता डांगी, पार्षद नीलकमल पटवा के रुचि दिखाते हुए शनिवार को पाईप लाईन दुरुस्त करवा रविवार को सुचारू पेयजल आपूर्ति करवाई है।
मांडलगढ़ उपखंड के विभागीय अधिकारियों की आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान से परहेज करना भाजपा सरकार की मंशाओं पर पानी फेरता नजर आ रहा है। भाजपा नेताओं को सरकार की पेठ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को समय पर सजगता से आमजन के कार्य करने के प्रति कठोरता लाने के प्रति पाबन्द करना आवश्यक है। अन्यथा हालही के परिणाम राज्यभर में सभी के सामने है।