पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

भीलवाड़ा। तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय शाहपुरा में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को पी एल वी श्रीमती रीना देवी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। हमें अपने पर्यावरण को बचा कर इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संभाल कर रखने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थि लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। plv रीना देवी के साथ तालुका सचिव श्री आज़ाद मोहम्मद, पैनल अधिवक्ता श्री मोहम्मद शरीफ एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ सहित कुल 25 लाभार्थी उपस्थित रहे।