27 दिसंबर को सम्मानित होंगी समाज की प्रतिभाएं।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट धाकड़ समाज सेवा समिति (कर्मचारी परिषद 108 गाँव) की कार्यकारिणी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सदस्यों की एक अति आवश्यक बैठक रविवार दोपहर 1 बजे स्थानीय धाकड़ समाज छात्रावास, नैनवां में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामसाई नागर ने की।बैठक के दौरान समाज के आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज की होनहार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह समारोह आगामी 27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह के आयोजन स्थल को लेकर विभिन्न ग्रामों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिस पर यह तय किया गया कि स्थल का अंतिम चयन अगले चरण की बैठक के बाद किया जाएगा।
प्रवक्ता कमलेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया, सदस्यता शुल्क और समाज के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की रणनीति पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के समापन पर समिति एवं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़ ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग और रचनात्मक सुझावों के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों व समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।