✍️इंजीनियर रवि मीणा
सुल्तानपुर (कोटा): स्मार्ट हलचल।पंचायत समिति सुल्तानपुर के वार्ड 10 एवं ग्राम पंचायत भट्ठीपुरा के गांव बल्लभपुरा में पीने के पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।गांव में RO प्लांट चल रहा है, लेकिन जो पानी RO के माध्यम से फिल्टर होकर शुद्ध होना चाहिए, वैसा पानी नहीं मिल रहा है। फिल्टर वाला साफ पानी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि हर महीने ₹150 से ₹200 का रिचार्ज करवाते हैं, फिर भी RO का फिल्टर किया हुआ शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।
1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, RO प्लांट की सही से सर्विस नहीं हुई है। अधिकारियों की तरफ से फाइल आगे भेज दी गई है, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हुए और न ही कोई समाधान हुआ है।
बल्लभपुरा निवासी इमरान खान ने बताया कि पीने के पानी से सभी ग्रामीण परेशान हो रहे हैं, जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि RO प्लांट की तुरंत सर्विस करवाई जाए, फिल्टर बदले जाएं और गांव को RO का शुद्ध फिल्टर पानी उपलब्ध कराया जाए।
क्या बोले जिम्मेदार:
1. शिवानी (AEN, PHED): उक्त RO प्लांट के मेंटेनेंस के टेंडर 2025 में खत्म हो गए थे, और पुनः टेंडर लगवाने हेतु फाइल भेजी हुई है, जिसकी स्वीकृति आते ही RO प्लांट को पूरा नया करके चालू करवा दिया जाएगा।
2. हर्ष अग्रवाल (RO टेंडर कंपनी ठेकेदार): हमारा टेंडर खत्म हो चुका है, 1 साल के लगभग हो गया है। जब नया टेंडर होगा तब हम काम शुरू करेंगे।
3. मोनिका मीणा (सुल्तानपुर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी, वार्ड 10): RO प्लांट के फिल्टर खराब होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, PHED के अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।