मां गंगा के जल से सनातन एकता का संकल्प, किशनगढ़ में राजावत को भेंट किया गंगाजल

अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी ने शुरू की धार्मिक हस्तियों तक गंगाजल पहुंचाने की मुहिम, घर-घर तक अभियान ले जाने का लक्ष्य

अनिल  कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।सनातन संस्कृति की आस्था और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ‘घर-घर गंगाजल अभियान’ अब विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी ने किशनगढ़ पहुंचकर शिवसेना (शिंदे गुट) के राजस्थान राज्य प्रमुख नरेंद्र सिंह राजावत से मुलाकात की और उन्हें मां गंगा का पवित्र गंगाजल भेंट किया।

 

इस दौरान आनन्द सोनी ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की पहचान हैं। घर-घर गंगाजल पहुंचाने का उद्देश्य प्रत्येक सनातनी परिवार को अपनी धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में देशभर के मठ-मंदिरों, संत-महात्माओं और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख व्यक्तित्वों को गंगाजल भेंट किया जा रहा है। इसके बाद अभियान को व्यापक स्वरूप देते हुए घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

नरेंद्र सिंह राजावत ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया। आनन्द सोनी ने कहा कि संगठन सनातन संस्कारों के संरक्षण, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।