करंट लगने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

बानसूर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के ग्राम मोरोड़ी में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे 54 वर्षीय कमलेश पत्नी शेर सिंह मेघवाल अपने खेत में काम कर रही थी तभी अचानक 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत कमलेश को पास के पहाड़ी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहरोड़ रेफर किया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कों सौप दिया गया। पूर्व सरपंच धर्मवीर रावत ने विधुत विभाग पर घोर लापरवाहीं के आरोप लगातें हुए कहा कि विभाग द्वारा समय पर लाइन की मरम्मत नहीं की जाती हैं जबकि इस बारे में विभाग कों कई चेताया गया हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की हैं। विधुत विभाग के एईएन अजीत यादव ने बताया कि जेईएन से मामलें की रिपोर्ट मंगवाई हैं।