राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष बने बिर बहादुर सुब्बा (लिम्बू)

नई दिल्ली।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने संगठन विस्तार के तहत सिक्किम में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए बिर बहादुर सुब्बा (लिम्बू) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह दरबार तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राजू मीणा के निर्देशन में की गई। राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने सुब्बा को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।संगठन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुब्बा शीघ्र ही सिक्किम राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे, ताकि आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

नियुक्ति के बाद बिर बहादुर सुब्बा (लिम्बू) ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सिक्किम राज्य के आदिवासी समाज की समस्याओं और अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से आदिवासी समुदाय के जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही वन अधिकार, पेसा एक्ट और आदिवासी अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

सुब्बा ने कहा कि सिक्किम सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आदिवासी समाज के सामने कई सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक चुनौतियां हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से सरकार और प्रशासन के सामने समाज की मांगों को मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे लाने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बिर बहादुर सुब्बा के नेतृत्व में सिक्किम में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा आदिवासी समाज के हितों की आवाज और अधिक सशक्त तरीके से उठेगी।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने सुब्बा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।