चित्तौड़गढ़ में 21 साल बाद कांग्रेस का तूफान! 28-7 से भाजपा का किला ध्वस्त, रतनी देवी बनीं जिला प्रमुख!

पति बद्रीलाल जाट को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाया, कलेक्ट्रेट पर ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी, दिल्ली तक हिल उठी भाजपा!

स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ की धरती पर बुधवार को वो हुआ, जो पिछले 21 साल में कभी नहीं हुआ! जिला परिषद में कांग्रेस ने ऐसा तूफान लाया कि भाजपा का 21 साल पुराना किला एक ही झटके में ध्वस्त हो गया!चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में 21 साल बाद कांग्रेस ने फिर से अपना दबदबा कायम कर लिया। बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रतनी देवी जाट ने भाजपा की तुलसी बाई को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

28-7 का आंकड़ा ही काफी है!

रतनी देवी को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी तुलसी बाई को सिर्फ 7 वोट ही मिल पाए। मतलब 21 वोटों के अंतर से जीत! ये जीत नहीं, ये तो एकतरफा आंधी थी!

जिला परिषद की 35 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के पास पहले से ही 28 सदस्य थे, जबकि भाजपा के पास सिर्फ 7 सदस्य थे। बुधवार को जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रतनी देवी जाट 21 वोटों के अंतर से जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।

16वीं जिला प्रमुख, छठी महिला जिला प्रमुख!

रतनी देवी जाट चित्तौड़गढ़ की 16वीं जिला प्रमुख और छठी महिला जिला प्रमुख बनी हैं। ये सिर्फ एक पद नहीं, ये चित्तौड़गढ़ की महिलाओं की जीत है!

कलेक्ट्रेट बना जश्न का मैदान!
जीत की घोषणा होते ही जिला कलेक्ट्रेट परिसर कांग्रेस के जश्न में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और जमकर डांस कर अपनी खुशी जताई।

जीत की घोषणा के बाद जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और जमकर जश्न मनाया।

पति को कंधों पर उठाया!

कलेक्ट्रेट से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने बद्रीलाल जाट को कंधों पर उठा लिया। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा घेरे के बीच रतनी देवी जाट को बाहर तक पहुंचाया गया। वो नजारा देखने लायक था – एक तरफ पति कंधों पर, दूसरी तरफ पत्नी जिला प्रमुख! पूरा चित्तौड़गढ़ देखता रह गया!

रतनी देवी ने क्या कहा?

जीत के बाद रतनी देवी जाट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिले की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

क्यों हिल गई दिल्ली तक भाजपा?

क्योंकि चित्तौड़गढ़ को भाजपा का गढ़ माना जाता था। 21 साल से यहां भाजपा का कब्जा था। लेकिन इस बार जनता ने 28-7 से बता दिया कि अब हवा बदल चुकी है! ये सिर्फ जिला प्रमुख की जीत नहीं है, ये 2028 का ट्रेलर है!