जयपुर। स्मार्ट हलचल|दिवाली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट की सचिव कविता झा, जयपुर भूमि के संपादक रोशन झा एवं उप संपादक भरत देवड़वाल ने राजस्थान के प्रशासनिक एवं आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान वित्त निगम (RFC) के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हर सहाय मीणा तथा आयकर विभाग जयपुर में CIT TDS कमिश्नर शैलेन्द्र कुमार शर्मा से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट की सचिव कविता झा ने संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों की सहायता, बच्चों के कल्याण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस दौरान डॉ. हर सहाय मीणा ने निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को जनकल्याण एवं जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर संस्था की सचिव कविता झा ने डॉ. हर सहाय मीणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वहीं सिटी चौपाल के संपादक रोशन झा ने भी डॉ. हर सहाय मीणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दिवाली स्नेह मिलन के इस अवसर पर हुई मुलाकात सौहार्द, सामाजिक समरसता और जनसेवा के भाव को समर्पित रही। इस शिष्टाचार भेंट के माध्यम से सामाजिक कार्यों और प्रशासनिक क्षेत्र के बीच संवाद एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश भी सामने आया।