सेमुमा राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘विकसित राजस्थान सप्ताह’ पर प्रश्नोत्तरी आयोजित, “मेवाड़ ने मारी बाजी

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|स्थानीय सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘विकसित राजस्थान सप्ताह’ के अंतर्गत राजस्थान के विविध तथ्यों पर आधारित एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने की।
साहित्यिक समिति के प्रभारी सूर्यप्रकाश पारीक के संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं को पांच अंचलों— मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, ढूंढाड़ और शेखावाटी— के नाम पर समूहों में बांटा गया। कुल तीन चरणों में हुए इस रोमांचक मुकाबले में ‘मेवाड़ ग्रुप’ (रुचिका राणावत, ज्योति शक्तावत, खुशनुमा बानो) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘मारवाड़ ग्रुप’ (भारती तेली, कविता सालवी, हिया छापरवाल) ने द्वितीय तथा ‘हाड़ौती ग्रुप’ (अलीशा बानो, वर्षा हिंगड़, सिद्धि प्रजापत) ने तृतीय स्थान हासिल किया। ‘ढूंढाड़’ की प्रेरणा कँवर, प्रगति कँवर और कृष्णा कुमावत के साथ ‘शेखावाटी’ समूह की दीक्षा कँवर, दीपिका बैरवा, अवंतिका पारीक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ जंगिड नेअपने उद्बोधन में छात्राओं को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विविध भूगोल से गहराई से जुड़ने तथा उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, वरिष्ठ संकाय सदस्या डॉ. प्रतिभा राव ने छात्राओं को प्रदेश के सामान्य ज्ञान से निरंतर अद्यतन रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्या डॉ. सुधा नवल, डॉ. इंदुबाला पटवारी और डॉ. ज्योति सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और इसे सफल बनाने में साहित्यिक समिति के सदस्यों डॉ वर्षा सिखवाल, प्रणव व्यास, प्रियंका गुर्जर,श्रेया राठी,निशा यादव का योगदान रहा। संकाय सदस्यों में रीना सालोदिया,गौरव कारवाल, केशव व्यास का विशिष्ट सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।