नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ महवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से बजट 2026-27 में विधानसभा क्षेत्र महुवा को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई है विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र में बजट 2026 ,27 में दी गई सौगातो को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद देते हुए बजट की सराहना की।
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट 20 26, 27 में ग्राम पंचायत मुनापुरा एवं खौंचपुरी में 33/11 के.वी. जीएसएस की घोषणा, महुवा में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना तथा पंचायत समिति मनोहरपुर खेड़ला, में स्थित पहाड़ी ( सिद्ध बाबा ) एनिकट निर्माण क्षेत्र में एनीकेटों के निर्माण एवं जीर्णोद्वार हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है जिससे महुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में राजस्थान निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर गांव गांव तक प्रगति की रोशनी पहुंच रही है।
स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का मौका दे रही है।
