भामाशाह मातादीन पनिहार ने विवाह समारोह में दिया अनूठा उपहार, गांव मुकुंदपुरा के बच्चों की शिक्षा के लिए 51 लाख रुपए से बनेगी लाइब्रेरी
जयपुर।
स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकार और भामाशाह की उदारता की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। एमआरडीएस ग्रुप के चेयरमैन एवं भामाशाह श्री मातादीन पनिहार ने अपनी भतीजी के विवाह समारोह में ऐसा कन्यादान किया, जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उन्होंने विवाह में 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नकद, एक स्कॉर्पियो-N कार, करीब 66 लाख रुपए कीमत का सोना और एक गाय कन्यादान स्वरूप भेंट की। विवाह समारोह में दिए गए इस अनूठे उपहार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
एमआरडीएस ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर के अनुसार, यह विवाह समारोह श्री मातादीन पनिहार की भतीजी एवं श्री मनोज खटाना की बहन का था। इस अवसर पर पनिहार ने अपनी भतीजी को नकदी, लग्जरी गाड़ी, सोने के आभूषण और गाय भेंट कर कन्यादान किया। कन्यादान में दी गई नकद राशि 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए है। इसके अलावा स्कॉर्पियो-N कार और 66 लाख रुपए का सोना भी भेंट किया गया।
खास बात यह है कि भामाशाह मातादीन पनिहार ने केवल पारिवारिक आयोजन तक ही अपनी उदारता सीमित नहीं रखी, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ग्राम मुकुंदपुरा में बच्चों की शिक्षा के लिए 51 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराने की घोषणा की है। इससे गांव के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लाइब्रेरी बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और अन्य विद्यार्थियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
एमआरडीएस ग्रुप के चेयरमैन मातादीन पनिहार की ओर से विवाह में किए गए इस कन्यादान और गांव में शिक्षा के लिए लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। एक ओर जहां उन्होंने पारिवारिक समारोह में अपनी भतीजी को करोड़ों रुपए की संपत्ति भेंट की, वहीं दूसरी ओर गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए 51 लाख रुपए की लाइब्रेरी बनाने का संकल्प भी लिया है।