मांडलगढ़: रसद विभाग की बड़ी लापरवाही, खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को नहीं मिल रहा गेहूं, लाभार्थी परेशान

मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल)। मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में रसद विभाग द्वारा राशन के गेहूं की सप्लाई समय पर और पूर्ण मात्रा में नहीं करने से हाहाकार मचा हुआ है। करीब 500 परिवारों को पिछले कई दिनों से राशन की दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

त्योहारों पर भी नहीं मिला हक

स्थानीय निवासियों के अनुसार, होली और शीतला सप्तमी जैसे पर्व निकल गए, लेकिन गेहूं का कोटा नहीं पहुंचा। अब ईद का त्योहार नजदीक है, ऐसे में गरीब परिवारों के सामने राशन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रसद विभाग पुराने गबन के मामलों को सुलझाने के बजाय जनता का गेहूं रोककर उन्हें सजा दे रहा है।

डीलर और उपभोक्ताओं के बीच बढ़ रहा तनाव

  • आवंटन की कमी से राशन डीलरों को लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है।
  • आमीन सिलावट और कैलाश सेन सहित कई लाभार्थियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

“तीन दुकानों में गबन का मामला विचाराधीन होने के कारण आवंटन में समस्या आ रही है। हम जल्द ही समाधान कर पूर्ण सप्लाई शुरू करवाएंगे।” – अमरचंद मिश्र, DSO भीलवाड़ा