मुकेश खटीक
मंगरोप।कस्बे की सब्जी मंडी स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में रावणा राजपूत समाज के तत्वावधान में सोमवार रात भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला।मंगलवार को फूलडोल महोत्सव के तहत भगवान चारभुजा नाथ की आकर्षक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी,जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया।भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।देर रात तक शोभायात्रा गंतव्य स्थान पर पहुंची जहां महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें शंभू सिंह परिहार, भेरूसिंह राणावत, मुरलीधर परिहार, भेरूसिंह गहलोत, शक्तिसिंह राठौड़, भैरूसिंह चौहान, मांगू सिंह गहलोत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

