जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के डाबला ग्राम मे बुधवार को महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डाबला गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर मे आयोजित महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुर्सी रेस ग्लास रेस नींबू रेस के साथ ही आयोजित डांस प्रतियोगिता में आगनबाडी कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़कर के भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ मिनाक्षी यादव महिला पर्यवेक्षक जमना आर्य सुमन सुखवाल मेघराज मेहता एवं प्रभाष चौधरी सहित अन्य जने उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पारितौषिक देकर के सम्मानित किया गया। इस दौरान उमा तिवाड़ी रजिया मंसूरी सहित बड़ी संख्या में आगनबाडी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
