सूरौठ।स्मार्ट हलचल|कस्बे में हिंडौन बयाना मार्ग पर कैला देवी पदयात्रियों के लिए सूरौठ निवासी मुस्लिम युवक ने प्याऊ लगाकर एवं पद यात्रियों की सेवा करके सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की है। कस्बा निवासी अकबर खान ने यहां हिंडौन बयाना मार्ग पर नहर के पास कैला देवी जाने वाले पदयात्रियों के लिए प्याऊ लगाई है। अकबर खान पिछले कई दिन से कैला देवी पद यत्रियों को पानी पिलाकर उनकी सेवा में जुटा हुआ है। अकबर खान ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि प्रांतों से कैला देवी पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा करके हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। सभी लोग अकबर के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।
