सूरौठ। स्मार्ट हलचल|हिंडौन विधायक अनीता जाटव ने कार्यकर्ताओं के साथ मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन किए तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक जाटव ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में ढोक लगा कर क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश चौधरी बरगमां, तारा बैंसला पूर्व पार्षद, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी बरगमां, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू चौधरी, इंद्राज जाटव, राजू गुर्जर, मोहन सिंह चांदन गांव, राजेश कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ रहे।
