नीरज मीणा
मण्डावर।स्मार्ट हलचल/दौसा जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा के निर्देशन में “अपराधियों में भय” अभियान के तहत मण्डावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज श्री राहुल प्रकाश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री योगेन्द्र फोजदार के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी महवा श्री मनोहरलाल मीना के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे चीमापुरा क्षेत्र में दबिश दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति टीनशेड में खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी लोकेश उर्फ लोकी मीना (25 वर्ष) निवासी खेड़ामंगलसिंह, थाना रैणी जिला अलवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया है और मामले में गहन अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
