Homeभीलवाड़ाप्रागपुरा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण...

प्रागपुरा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

पावटा,स्मार्ट हलचल|प्रागपुरा कस्बे के सुभाष चौक पर बुधवार को संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन झीड़ा वाला बालाजी मंदिर पुजारी सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें क्षेत्र के साधु संतों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत गौसेवा प्रमुख मोहन सिंह ने सनातन और हिंदुत्व के पांच आधार स्तंभ—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और ‘स्व’ आधारित जीवन शैली का उल्लेख करते हुए इन्हें समाज संगठन की दिशा में आवश्यक बताया। नृसिंह मंदिर महंत मणीदास महाराज ने समाज से जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज को मूल्यों पर संगठित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू उत्सव समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, महिला और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बजरंग लाल चौधरी, उपाध्यक्ष ललित गोयल, कोषाध्यक्ष रामनिवास सैनी, सचिव रतिपाल सिंह शेखावत, राजेन्द्र वशिष्ठ , अपर्णा अग्रवाल, सरोज यादव आदि समिति सदस्यों ने मंच पर उपस्थित अतिथियों व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित जनसमूह ने सनातन धर्म आधारित सेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महंत परशुरामदास महाराज, हरिदास महाराज, रघुवीरदास महाराज सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular