कार से मिली 15 लाख रु कीमत की 3 किलो अवैध अफीम, दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी तोड़कर भागे थे तस्कर टीम ने पीछा कर पकड़ा

भीलवाड़ा । भीलवाडा की मंगरोप थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त किया और अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए दो आरोपी हरपेन्द्र सिंह और हरमनजोत को गिरफतार किया है। वही घटना में प्रयुक्त पंजाब पासिंग ब्रेजा कार को भी कब्जे में लिया । जब्त अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 15 लाख रूपये है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एएसपी मुख्यालय पारसमल जैन के निर्देशन में व माधव उपाध्याय (आई.पी.एस.) वृत्ताधिकारी वृत्त सदर के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी कन्हैया लाल जिला स्पेशल टीम व मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने किया ।

नाकाबंदी तोड़ी टीम ने पीछा कर पकड़ा

19.03.2026 को जरीये टेलिफोन कांस्टेबल रमेश कुमार डीएसटी टीम भीलवाडा ने थानाधिकारी मंगरोप विजय मीणा को सूचना दी की एक ब्रेजा सिल्वर कलर पंजाब पासिंग जो चितोडगढ से भीलवाडा की तरफ आ रही है जिसमे कोई अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। उक्त सूचना पर नेशनल हाईवे नम्बर 48 पर गुवारडी नाला के पास चितौड से भीलवाडा की तरफ आने वाली रोड पर नाकाबन्दी शुरू की गयी। दौराने नाकाबन्दी एक ब्रेजा कार आती हुई नजर आई जिसको एसएचओ ने मय जाप्ता रूकवाने का प्रयास किया तो वाहन चालक नेे अपनी गाडी को पुलिस जाप्ते को देख नाकाबंदी तोड सर्विस रोड पर भगाने लगा जिसका पिछा कर पुर बाईपास सर्विस रोड मंडपीया स्टेशन अण्डरब्रिज के निचे सरहद मंडपीया पर रोक कर देखा तो गाडी में दो व्यक्ति बैठे हुये थे जिनका नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम हरपेन्द्र सिंह व खलासी साईड में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरमनजोत सिंह बताया जिनके कब्जे से तीन पारदर्शी प्लास्टीक की थैलियों में अवैध मादक पदार्थ अफीम जिनका कुल वजन 3 किलो 100 ग्राम जप्त किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया ।

टीम के सदस्य

गठित टीम में डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल, मंगरोप थाना अधिकारी विजय मीणा, नारायण लाल सउनि, राकेश, धोलाराम, भगवान लाल, रमेश जिला स्पेशल टीम (विशेष योगदान), घीसु लाल डीएसटी शामिल रहे ।

ये दोनों हुए गिरफ्तार

हरपेन्द्र सिंह पिता रघुवीर सिंह जाति जट सिक्ख उम्र 42 साल निवासी रायकोट थाना रायकोट जिला लुधियाना पंजाब और हरमनजोत पिता स्व दलजीत सिंह जाति जट सिक्ख उम्र 20 साल निवासी कुतवा थाना महल कला जिला बरनाला पंजाब को गिरफ्तार किया ।