आपसी झगड़े में पांच लोग गिरफ्तार

भीलवाड़ा । हलेड कस्बे में गुरूवार को सम्पत्ति विवाद को लेकर हुए आपसी झगडे में सुवाणा स्थित सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सुखदेव आचार्य पुत्र नारायण लाल आचार्य उम्र 65 वर्ष,राहुल आचार्य पुत्र सुखदेव आचार्य उम्र 26 वर्ष, रीना आचार्य पत्नी भैरू लाल आचार्य उम्र 32 वर्ष, भैरू लाल आचार्य पुत्र मनोहर लाल आचार्य उम्र 35 वर्ष व काशी लाल आचार्य पुत्र नारायण लाल आचार्य उम्र 62 वर्ष सभी निवासी हलेड थाना सदर पंचायत समिति सुवाणा आपस में लडाई-झगडा कर रहे थे । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया । ग्राम पंचायत हलेड के सरपंच पति बालू लाल आचार्य ने बताया कि आपसी संपत्ति विवाद को लेकर यह झगडा हुआ था ।