जोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र का भव्य शुभारंभ, ध्वजारोहण के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लाडपुरा (स्मार्ट हलचल/शिव लाल जांगिड़)। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ में गुरुवार को चैत्र नवरात्र का शंखनाद पूरे विधि-विधान और ध्वजारोहण के साथ किया गया। नवरात्र के पहले दिन माता रानी की भव्य महाआरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
संतों का सानिध्य और विधायक ने की शिरकत
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ ने माता के दर्शन किए और संस्थान द्वारा की गई माकूल व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मेंड़केश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास, महंत यति महाराज और महंत बालक दास सहित कई संत-महात्माओं ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर, उप तहसीलदार विष्णु यादव और थाना अधिकारी कमलचंद मीणा ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
“आगामी दिनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संस्थान द्वारा दर्शन और सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किया गया है। सभी अतिथियों का संस्थान की ओर से हार्दिक आभार।” – सत्यनारायण जोशी, अध्यक्ष, शक्तिपीठ संस्थान
इस पावन अवसर पर संस्थान के प्रेमचंद धाकड़, कुणाल व्यास, कन्हैयालाल मेवाड़ा, सरपंच राजकुमार सेन, व्यवस्थापक शंकरलाल धाबाई, लेखाकार धनराज छिपा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: शिव लाल जांगिड़, लाडपुरा
