गौतम जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

भीलवाड़ा । गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को महिर्षि गौतम जयंती आयोजन समिति न्यास भीलवाड़ा द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, ढोल नगाड़ों, बैंड बाजे और जयघोष के साथ गुरुवार प्रातः आजाद चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान पर संपन्न हुई ! समिति कार्यकारी अध्यक्ष महावीर आचार्य ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान गौतम की प्रतिमा व झांकी ने लोगों का मन मोह लिया ,शोभायात्रा में युवा वर्ग ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य करते हुए और महिलाओं ने भजनों के साथ शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई,मार्ग में जगह जगह समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया ! महामंत्री गोपाल जोशी ने बताया कि यह शोभायात्रा सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश देती है और समापन पर महिर्षि गौतम की सामूहिक आरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया,शोभा यात्रा में गोपी किशन व्यास,दीपक सुल्तानिया,विजय व्यास,संजय शर्मा,हेमेंद्र शर्मा ,गोपाल बच्छ ,संजय तिवारी,योगेश व्यास,विनोद तिवारी,मुकेश त्रिपाठी,बृजेश नंदन तिवारी,अशोक क्षोत्रिय,सुरेश शर्मा,धीरज शर्मा,विशाल शर्मा,वेद प्रकाश पत्रिया,गोपी चतुर्वेदी,जनमेजय शर्मा,जगदीश शर्मा,पुष्कर व्यास,महेश भारद्वाज,राजेंद्र शर्मा एवं महिला शक्ति ज्योति आशीर्वाद,कल्पना सुल्तानिया,भगवती शर्मा,माया वत्स,साधना शर्मा,संगीता शर्मा ,कुसुम लता शर्मा,माया तिवाड़ी, रजनी व्यास ,कृष्ण त्रिपाठी नीता शर्मा,मंजू शर्मा, उषा शर्मा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे ।