बनकाखेड़ा में मोचडिया के मंड देवनारायण महायज्ञ में 19 जोड़ों ने लगाई वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में श्री मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान के मंदिर प्रांगण में श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में चल रहे श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन स्थापित देवी देवताओं की‌ पूजा-अर्चना कर आहृवान किया, पांच हवन कुंड पर 19 जोड़ों ने आहुतियां लगाई । बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल ने बताया कि श्री मोचड़िया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को आसपास के गांवों के चारभुजा नाथ कि भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा के साथ हुई । स्वाति नक्षत्र वायु देव यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञ शाला में स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ, माताजी व देवनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की । महायज्ञ में बानोड़ा बालाजी आचार्यस्व एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 19 जोड़ो ने हवन कुंड में भगवान श्री राम, शिवजी व षोडश मातृका सहित अन्य देवी-देवताओं की 1008-1008 आहुतियां लगाई, इस दौरान सभी जोड़ों ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो देवनारायण भगवान, बानोड़ा बालाजी व चारभुजा नाथ के दर्शन करने के साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं । रात्रि के समय लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं, जो मेले में खरीददारी करने के साथ ही यहां लगे डॉलर चकरी और झूले का आनंद ले रहे हैं । वहीं बुधवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रिया राजस्थानी एंड पार्टी के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने झुमने लगे, भजन संध्या भौंर तक चली ।।