Homeराज्यउत्तर प्रदेशपम्पलेट इत्यादि वितरण कर किया गया जागरूकता का प्रसार

पम्पलेट इत्यादि वितरण कर किया गया जागरूकता का प्रसार

सड़क व नाले नालियों की सफाई के साथ ही जोनल क्षेत्रान्तर्गत हुई फॉगिंग

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं। जिस क्रम में आज ज़ोन 08 में चल रहे अभियान में प्रतिभाग कर समाज व आम जन की सुरक्षा के द्रष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।आज के अभियान में विशेष रूप से जोनल क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, गलियों की साफ सफाई, नाले व नालियों की साफ सफाई और कोल्ड फॉगिंग इत्यादि गतिविधियों को सुनिश्चित किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों को संचारी रोगों व अन्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्यों से पम्पलेट भी वितरित किये गए।
नगर में साफ सफाई व्यवस्थाएं और बेहतर करने के उद्देश्य से महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने उठाई झाड़ू
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट व महामंत्री अंदलीब जेहरा अपने तमाम साथियो के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चल रहे संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में सहभागिता की जा रही है। “लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है” इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है।आज नगर में पूरे शहर से टैक्स वसूलने वाली महिला के हाथ मे झाड़ू देख लोग भी साफ सफाई के दृष्टिगत प्रेरित हो रहे है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज इंदिरा नगर जोन 8 में वृहद अभियान चलाया गया।
संचारी रोगों के खात्मे को निरंतर अभियान व रैलीयों में सहभागिता निभा रहा नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन
“स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान” के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है। अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं। जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और सुरक्षा प्रदान की जा सके। रैली कार्यक्रम में जोनल 08 के जोनल अधिकारी अजीत राय सहित समस्त एसएफआई आकांछा गोस्वामी, सुमित मिश्रा, मो. नईम एवं वीरभद्र के साथ ही समस्त सुपरवाइजर व महिला कर्मचारी और महिला संगठन की पदाधिकारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES