भीलवाड़ा। भारतीय डाक विभाग के भीलवाड़ा मण्डल द्वारा रायला गांव उपडाकघर में आधार सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। निरीक्षक संतोष लवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 20 मार्च 2026 से उपडाकघर में आधार पंजीकरण, नवीनीकरण व अद्यतन (अपडेट) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक कस्बे एवं आसपास के ग्रामीणों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते थे। नई व्यवस्था लागू होने से अब ग्रामीणों को अपने ही गांव में यह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
