बदनोर। ब्यावर जिले के बदनोर थाने पर पुलिस जवानों द्वारा रविवार को थाना अधिकारी राजदिपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस जवानों द्वारा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रविवार को थाने में श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा थाना परिसर में सफाई कार्य किया गया। थाना परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी की गई। इस अवसर पर अशोक ढाका, सोभाग राम, गिरधर सिंह, बलवीर सिंह, अजरुदीन सहित पुलिस स्टाफ ने श्रमदान किया।