राकेश चंदेरिया
स्मार्ट हलचल|महुआ क्षेत्र के महात्मा गांधी विद्यालय महुआ में साइकिल वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह शक्तावत विद्यालय स्कूल के डीडीओ अधिकारी व उप प्राचार्य नटवर खटीक ने कहा कि साईकिल वितरण का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आवागमन को सुदृढ़ बनाना है विद्यालय प्रतिनिधि श्याम लाल माली मंडल महामंत्री बनवारी लाल धाकड़ वार्ड पंच कमलेश जैन समाजसेवी शिवकुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है जिसमें विकास की कोई कमी नहीं है और अभी हाल ही में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के अनुशंसा पर विधानसभा की अनेक स्कूलों में कमरों शौचालयों टिनसेट बनाने को लेकर करोड़ों रुपए का बजट शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है आने वाले समय में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहेगी इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनीता रजवानिया दिनेश कंवर कनिष्ठ लिपिक प्रभु लाल धाकड़ अध्यापक भरत सेन अर्जुन नागर सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे
