Homeभीलवाड़ाजिले के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से बदलेगा समय, ओपीडी में सुबह...

जिले के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार से बदलेगा समय, ओपीडी में सुबह 9 से 3 बजे तक चिकित्सकों को दिखा सकेंगे मरीज

भीलवाड़ा 30 सितंबर| जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सरकारी अस्पतालों का समय 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है। अब ओपीडी में मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिखा सकेंगे। वहीं, सरकारी छुट्टियों के दिन अस्पताल का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चेतेंद्र पुरी गोस्वामी ने जानकारी दी कि जिले के राजकीय जिला अस्पताल, सामुदायिक अस्पताल, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों के समय में 1 अक्टूबर से यह बदलाव लागू होगा। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में आउटडोर मरीजों को देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

सभी प्रकार के सरकारी अवकाश के दौरान ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे रहेगा। इसके साथ ही, आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES