मुकेश खटीक
भीलवाड़ा।शहर के तेजसिंह सर्कल क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सच्चियाय माता मंदिर के सामने की बताई जा रही है।जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मंदिर के सामने करंट फैलने से एक गाय उसकी चपेट में आ गई।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही श्री कृष्ण गौसेवा उपचार केंद्र हरनी महादेव की टीम के सदस्य किशन कीर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।किशन कीर ने पशु चिकित्सकों की सहायता से गाय का पोस्टमार्टम करवाया।जिसमें करंट लगने से मौत होना सामने आया।इसके बाद गाय के मालिक बड़ी हरणी निवासी धर्मराज जाट ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।घटना के समय मौके पर किशन कीर,धर्मराज जाट,राहुल जाट, गोविंद साहू, दिनेश जाट एवं मुकेश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खुले तारों व विद्युत व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाए।
