घर की सुख समृद्धि, खुशहाली के लिए सुहागिनों ने की इसर गणगौर की पुजा

भीलवाड़ा । जिलेभर में चैत्र शुक्ल तृतीया के अवसर पर गणगौर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक सुबह से ही सुहागिन महिलाओं और अविवाहित युवतियों में उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी व पारंपरिक पोशाकों में सजी महिलाओं ने ईसर-गौरा का पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि, खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की। शहर के विभिन्न मोहल्लों और सामुदायिक केंद्रों पर गणगौर माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत “खेले गणगौर माता खेले” और “भंवर म्हाने पूजण दयो गणगौर” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सोलह श्रृंगार किए महिलाओं ने दूब और फूलों से माता की पूजा की और विशेष पकवानों का भोग लगाया।