Homeभीलवाड़ाभारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन

खखरेरू / फतेहपुर, स्मार्ट हलचल| भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर ग्राम सभा पौली के पास सड़क किनारे धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रमुख रूप से निम्न समस्याएं उठाईं
आवारा गोवंशों का आतंकजंगली जानवरों व बंदरों का बढ़ता खतरा,रोजाना अघोषित विद्युत कटौती,बंद पड़ी सहकारी समितियों को चालू न किया जाना,खाद की भारी किल्लत,सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होना किसानों ने बताया कि खाद और बिजली की कमी के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। किसी तरह फसल तैयार भी हो जाती है तो आवारा गोवंश, वन्य जीव और बंदरों के आतंक से फसलें चौपट हो रही हैं।

स्थिति इतनी भयावह है कि गांवों में लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। कई किसान बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।

धरने के दौरान किसान नेता तहसील स्तर के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर एक्सईएन महावीर सिंह,एसडीओ किशनपुर,जेई रसूलपुर सानी,कनपुरवा पावर हाउस के अधिकारी पहुंचे।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने अघोषित विद्युत कटौती की समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं जंगली जानवरों व बंदरों के आतंक के मुद्दे पर वन विभाग के रेंजर ने स्पष्ट कार्यवाही से पल्ला झाड़ लिया, जिससे किसान आक्रोशित हो गए। बाद में रेंजर द्वारा वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन देकर मौके से चले जाने पर किसानों में नाराजगी और बढ़ गई।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित किसान नेता
अखिलेश सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)जितेंद्र त्रिपाठी (जिला महासचिव)राम भजन सिंह (तहसील संरक्षक)रामशरण सिंह (तहसील महासचिव खागा)करण सिंह पटेल (धाता ब्लॉक अध्यक्ष)सत्यजीत सिंह, दिलीप सिंह, राधेश्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, हेमंत सिंह, जय सिंह, सुशील दुबे,सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular