भीलवाड़ा । जिले की पारोली थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए खेत में फसल की आड़ में अवैध रूप से नशे की खेती का भंडाफोड़ किया है और अफीम के 5595 हरे पोधे डोडे लगे हुये कुल वजन 80 किलो 400 ग्राम जप्त किए है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया । पारोली थाना प्रभारी सियाराम ने बताया पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ अफीम को अवैध रूप से उगाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में व कोटड़ी वृताधिकारी सुरेश कुमार के सुपरविजन में एक विशेष टीम बनाई । दिनांक 20.03.2026 को थाना अधिमारी सियाराम को मुखबीर से सुचना मिली कि सरहद सरा का खेडा मे गेहूं के खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम हरे पोधे जिन पर डोडे लगे हुये है के पौधे की बुवाई कर रखी है। आदि सुचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता गेहूं के खेत पर पहुंचे और चैक किया गया तो गेहूं की फसल के एक किनारे पर अवैध मादक पदार्थ अफीम (हरे पोधे डोडे लगे हुये) के पोधे बोए रखे थे । जिनमे कुल 5595 अफीम के अवैध छोटे-बड़े पौधे जिनका कुल वजन 80 किलो 400 ग्राम पाया गया जिनको जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। विशेष टीम में एचसी हरिराज , कांस्टेबल भागीरथ (विशेष योगदान ), मनीष, सुनिल, शिवराज, श्योपाल, शेतान सिंह, मनोज, राजेश कुमार शामिल रहे ।
