ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान की भजन लाल सरकार की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है।
विधायक आक्या ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया की बजट में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के विकास पर ध्यान दिया गया है। धनेतकलां पुलिस लाईन के पास बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण के लिये 25 करोड़ की स्वीकृती, गाडरीखेड़ा (सतपुड़ा) से सिंहपुर वाया कंथारिया-नेतावल महाराज-बैजनाथियां-छापरी तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 40 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से विजयपुर वाया अभयपुर-पालेर-गोरसिया तक 25 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 40 करोड़, कुम्भा बाॅयलाजिकल पार्क विकास हेतु 31 करोड़, पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य गंभीरी रिवर फ्रंट हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ऐथेलेटिक ट्रेक की स्थापना व बेड़च नदी पर भोईखेड़ा से बीसीडब्लु चंदेरिया तक काॅजवे हेतु 5 करोड़, गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना की बायीं मुख्य नहर की चेन संख्या 600 से टेल तक माईनरों का पुनुरूद्धार कार्य हेतु 25 करोड़, हैरिटेज वाॅकवे का निर्माण हेतु करीब 5 करोड़ की स्वीकृति सहित अनेक सोगाते दी गई है।
विधायक आक्या ने बजट में विधानसभा चित्तौड़गढ़ को मिली ऐतिहासिक सौंगात के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री दीया कुमार एवं सांसद सी.पी. जोशी का आभार व्यक्त किया है।
