कोटा। स्मार्ट हलचल|दाधीच महिला मंडल द्वारा सामूहिक गणगौर उत्सव का भव्य उद्यापन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में दाधीच छात्रावास कोटडी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सदस्यों द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।दाधीच समाज के अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
महिला मंडल की अध्यक्ष स्मिता शर्मा एवं मंत्री अंबिका शर्मा ने बताया कि गणगौर पर्व नारी शक्ति, सौभाग्य एवं पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर विधि-विधान से माता गौरी एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पारंपरिक रीति से गणगौर माता का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया। इस अवसर पर 14 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से गणगौर का उद्यापन किया गया।
मंत्री अंबिका शर्मा ने बताया कि सामूहिक उद्यापन में चन्दा दाधीच,अनिता दाधीच,राजेश ,लाड़ बाई,रेखा दाधीच, अंजली दाधीच,कल्पना ,अंजू, कैलाश ,मधु व्यास,लाड कवर बडौद, मीनाक्षी,कैलाश बाई ( शिवाजी नगर ) व श्वेता दाधीच ने पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ सामूहिक उद्यापन सम्पन्न हुआ।
