शिवाजी शाखा कोटा की वार्षिक साधारण सभा एवं होली मिलन सम्पन्न

भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा के चुनाव सम्पन्न, गोपाल मूंदड़ा अध्यक्ष व रामस्वरूप चतुर्वेदी सचिव निर्विरोध निर्वाचित

कोटा। स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा कोटा की वार्षिक साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन प्रांतीय चुनाव प्रभारी रचना पाठक की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर, शास्त्री नगर दादाबाड़ी में सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध सहमति बनी, जिसके तहत गोपाल लाल मूंदड़ा को अध्यक्ष, रामस्वरूप चतुर्वेदी को सचिव तथा सत्यनारायण गुप्ता को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गोयल, महासचिव अरविंद गर्ग एवं राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संस्कार रवि विजय उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात शाखा द्वारा होली मिलन एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। पंडित अनिल दीक्षित ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित सदस्य भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं ।