सूरौठ। स्मार्ट हलचल|गणगौर मेले के अवसर पर कस्बे में सीताराम जी के मंदिर के सामने बनाए गए पांडाल में चल रहे हरि कीर्तन दंगल का शनिवार को दोपहर विधिवत रूप से समापन किया गया। कीर्तन दंगल का समापन होते ही पांडाल में जिकड़ी कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कीर्तन दंगल के समापन कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों एवं मेला कमेटी के सदस्यों ने गायन पार्टियों के कलाकारों को साफे पहनाकर व पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। मेला कमेटी के संयोजक राम अवतार शर्मा, रामचरण जंगम, राजेंद्र विजय, नरेंद्र बाबा, विश्राम मीणा, जाकिर हुसैन ने बताया कि जिकड़ी दंगल में गायक कलाकार रविन्द्र किरावली, सविता कुमारी अलीगढ़, पवन कुमार जगनेर, राधा यादव अलवर, प्रहलाद सिंह पुरा मलोनी, सावित्री जटामांसी भरतपुर एवं ओम प्रकाश शर्मा निभेरा ने विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर रचनाएं प्रस्तुत की। रचनाओं को सुनकर श्रोता झूम उठे।
