Homeस्मार्ट हलचलकलंक है ममता के नाम पर ऐसी मां जो नवजात को अस्पताल...

कलंक है ममता के नाम पर ऐसी मां जो नवजात को अस्पताल में छोड़कर तो गई लेकिन वापस ही नहीं लौटी

भीलवाड़ा।  पुनित चपलोत

भीलवाड़ा में एक मां ने अपने चार दिन के मासूम को हॉस्पिटल में एक महिला को वॉशरूम जाने के बहाने थमाया और वापस लौटकर नहीं आई, काफी देर बीत जाने के बाद भी जब इस मासूम की मां नहीं लौटी तो इस महिला ने हॉस्पिटल चौकी स्टाफ को सूचित किया। इसके बाद पर इस मासूम को हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया।

मामला भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल का है। यहां बुधवार देर रात एक मां ने अपने मासूम को वॉशरूम का बहाना कर एक अनजान महिला के हवाले कर दिया और वापस नहीं लौटी। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मां वापस नहीं लौटी तो बच्चे को संभाल रही महिला परेशान हो गई। उसने हॉस्पिटल चौकी के स्टाफ को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इस नवजात को महात्मा गांधी हॉस्पिटल के एनआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया जहां इसकी हालत सामान्य है।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया कि बुधवार देर रात हॉस्पिटल चौकी स्टाफ द्वारा बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया। बच्चे को को एनआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

डॉक्टर की टीम इस नवजात को लगातार मॉनिटर कर रही है। बच्चा 2.400 किलो का स्वस्थ है, इसका जन्म करीब 4 दिन पहले हुआ है। फिलहाल इस मासूम को डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और बाल कल्याण समिति को सूचित किया गया है और इसकी मां का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बच्चे को की मां कौन है और इसका जन्म कहां हुआ ? ऐसे कई सवाल है जिन पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को इस मामले से अवगत करा दिया गया है जो भी जांच में होगा वह क्लियर हो जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES