महिलाओं ने श्रद्धा व उमंग से पूजी गणगौर

सांगोद, बीएम राठौर,

स्मार्ट हलचल|नगर में गत कई दिनों से गणगौर पर्व की धूम चल रही थी। इसके तहत महिलाओं ने नगर के कई मंदिरों पर कई प्रकार के भव्य आयोजन किए, जिसमें हल्दी, मेंहदी आदि शमिल थे। इसी क्रम में शनिवार को बैंड बाजो ओर गणगौर के गीतों के साथ महिलाएं सज धज कर मंदिरों पर पहुंची और भव्य जुलूस के रूप में नगर भ्रमण किया। महिलाओं के साथ छोटी-छोटी बालिकाए भी सज धज कर आई। अलग-अलग महिला मंडल के ग्रुप की महिलाओं ने गणगौर की शुरुआत से ही विभिन्न प्रकार के आयोजन किए, जिसमें प्रतियोगिता के तहत उपहार भी बांटे गए। विधि विधान से मां गौरी और शिव को समर्पित गणगौर की पूजाकर सुहाग की मंगल मनोकामना मांगी। इसके बाद सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणगौर के विभिन्न गानों जैसे पूजन दो गणगौर, म्हारी घूमर छ नखराली आदि संगीत पर नृत्य किया।