Homeराजस्थानजयपुर81 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार , रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे...

81 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार , रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे शिरकत , विक्की काजला सहित कई कलाकार देंगे मंच से प्रस्तुतिया

(आजाद युवा संघ का सप्तम विशाल दहशरा महोत्सव कल ,हरियाणवी कलाकार देंगे प्रस्तुति )
81 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार , रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे शिरकत , विक्की काजला सहित कई कलाकार देंगे मंच से प्रस्तुतिया ,जयपुर

• कैबिनेट मंत्री –झोटवाडा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सहित शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी करंगे मेले में शिरकत
• हरियाणवी गायक विक्की काजला ,रिया राव देंगे मंच से लाइव प्रस्तुति
• 81 फिट रावण के साथ विशाल आकर्षक झूले रहगें आकर्षण का केंद्र

 नितेश शर्मा ,जयपुर
स्मार्ट हलचल/असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा महोत्सव को लेकर जयपुर के विभिन्न मैदानों में रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर झोटवाडा करधनी के दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर मैदान में आजाद युवा संघ की ओर से विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है | जिसमे 81 फुट के रावण का दहन होगा साथ ही विशाल रंगारंग प्रस्तुति के लिये मुख्य आकर्षण हरयाणवी प्रसिद्ध गायक विक्की काजला सहित रिया राव अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे | महोत्सव में विशाल मंच से संचालन मा विक्की अपने अलग अंदाज के साथ करेंगे ,आजाद युवा संघ के नरेन्द्र सिंह हुकुम्पुरा ने बताया की आयोजन में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी शिरकत कर रहे है कार्यकर्म के मुख्यअतिथि भाजपा नेता ,जनसेवक ,सुरेन्द्र सिंह नाथावत (महेशवास ) होंगे इस आयोजन में झोटवाडा विधायक ,राज कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठोड भी उपस्थित रहेंगे साथ ही इतिहासविद एव चलकोई फाउंडेशन के संस्थापक राजवीर सिंह चलकोई भी पधार रहे है |महोत्सव में सांय 6 बजे रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यकर्म आयोजित होंगे .आयोजन को लेकर आजाद युवा संघ के सभी सेकड़ो कार्यकर्त्ता एक माह से आयोजन की व्यवस्थाओ में लगे है झोटवाडा नगर में सबसे बड़े रावण दहन का आयोजन हर बार की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से किया जायेगा आयोजन को लेकर अंतिम रूप से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है | जयपुर वासियों के उत्साह को देखते हुए साथ ही रविन्द्र सिंह भाटी के आगमन की सुचना से युवाओ में काफी उत्साह नजर आ रहा है .मेले में बच्चो के लिए कई तरह के आकर्षक झूले ,खेल,मनोरंजन हेतु ,फ़ूड स्टाल की व्यवस्था भी गई है | आयोजन में विशाल मंच का निर्माण किया गया है जहा से देश के नामी कलाकार अपनी लाइव प्रस्तुतिया देंगे ,प्रतिभावान बच्चो द्वारा नृत्य प्रस्तुति भी आकर्षण करने वाली रहेगी ,आमजन के लिए बेठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है मेले में सुरक्षा को देखते हुए राजस्थान पुलिस सहित कई निजी सुरक्षा गार्ड भी अपनी सेवाए देंगे | रावण दहन के साथ ही हर बार की तरह इस बार भी विशाल रंगीन आतिशबाजी भी मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी |आयोजन स्थल के आसपास के मार्गो पर अलग अलग विशाल स्वागत द्वार बनाये गए है |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES