Homeभीलवाड़ा"भाजपा सदस्यता महाअभियान" को लेकर आयोजित किसान मोर्चा समीक्षा बैठक में केंद्रीय...

“भाजपा सदस्यता महाअभियान” को लेकर आयोजित किसान मोर्चा समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के साथ विधायक पितलिया ने की शिरकत

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा स्थित माधव गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र, नौगांवा में “भाजपा सदस्यता महाअभियान” को लेकर आयोजित किसान मोर्चा समीक्षा बैठक एवं पदाधिकारियों व किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहाड़ा विधानसभा विधायक लादू लाल पितलिया ने शिरकत की इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने का आह्वान किया और बताया की भाजपा के इस अभियान से जुड़ें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। 9448818359 पर मिस्ड कॉल या मेरे रैफरल लिंक https://nm-4.com/bjpmem/ELNDIW से भाजपा के सदस्य बनें। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी , लोकसभा सचेतक व सांसद ,प्रदेश भाजपा महामंत्री दामोदर अग्रवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा , विधायक मांडल उदय लालजी भड़ाणा , पार्टी पदाधिकारी गण ,कार्यकर्ता गण ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र का अवलोकन कर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES