भीलवाड़ा । शहर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था इन दिनों बदहाल स्थिति में है। पिछले कुछ दिनों से पुर रोड़ स्थित गेट नंबर दो की पार्किंग का टेंडर ख़त्म होने से इन दिनों दुपहिया व चौपहिया वाहनों का सारा भार गेट नंबर 1 की पार्किंग पर बढ़ गया। रेलवे सुत्रों की मानें 15 मार्च को वाहनों का पार्किंग का टेंडर खत्म हो गया, नया जल्द होना है लेकिन मैं अभी तक प्रक्रिया के दौरान किसी ने भी पार्किंग का नया ठेका लेने के लिए पैसा जमा नहीं कराया है। जिससे पुर रोड़ पर गेट नंबर दो पर पार्किंग व्यवस्था बंद होने से सारा भार गेट नंबर 1 की पार्किंग पर बढ़ गया है। जिससे यहां भी पार्किंग की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। स्टेशन पर अन्य सुविधाओं और विस्तार के चलते निर्माण कार्य चलने से पार्किंग को लेकर खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं नो पार्किंग लिखा होने के बावजूद यहां दुपहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। जिसको लेकर जीआरपी चौकी स्टाफ द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने व गंभीर नहीं होने से यात्रियों के परिजनों की समस्या बढ़ती जा रही है।
