डॉक्टर-पुलिस लिखी गाड़ियों में छिपा था तस्करी का खेल, 227 किलो डोडा चूरा जब्त

बिजोलिया । थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छोटी बिजोलिया, चम्पापुर, सलावटिया और केसरगंज में की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में तस्कर ऐसे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन पर “डॉक्टर”, “पुलिस”, “डिफेंस” और “एडवोकेट” लिखा हुआ था, ताकि किसी को शक न हो सके। पुलिस ने 5 अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 227.300 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पूरी कार्रवाई थानाधिकारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में की गई। इस सफलता के पीछे एएसआई नरेश सुखवाल द्वारा दी गई पुख्ता सूचना अहम रही। फिलहाल बिगोद, बडलियास और मांडलगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तस्करी के नए तरीकों का खुलासा हुआ है, जिसमें पहचान छिपाने के लिए सरकारी व प्रतिष्ठित पदों के नाम का सहारा लिया जा रहा