Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ की नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने किया पदभार ग्रहण

चित्तौड़गढ़ की नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने किया पदभार ग्रहण

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/नवागत एएसपी सरिता सिंह ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं, अपराधियों पर शिकंजा कसने व परिवादियों की शिकायतों पर तत्परता से कार्य करना बताया।
राजस्थान पुलिस सेवा की अधिकारी सरिता सिंह ने सोमवार को जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर पदभार ग्रहण के दौरान बताया कि जिले में अपराध और अपराधी पर नकेल कसने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी ताकि अपराध व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि आमजन पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर आते हैं, जो हर शिकायत गंभीर होती है, इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर कार्य किया जाएगा। वहीँ पुलिस कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखा जायेगा।
एएसपी सरिता सिंह सितंबर 2019 से जनवरी 2021 तक भी जिला चित्तौड़गढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES