Homeभीलवाड़ाशहर के संजय कॉलोनी में गली में घूमता नजर आया सियार, खौफजदा...

शहर के संजय कॉलोनी में गली में घूमता नजर आया सियार, खौफजदा हुए लोग बच्चो को किया घरों में कैद, दहशत का माहौल

भीलवाड़ा । शहर में एक सियार दिखाई देने से लोग डर गए हैं। मंगलवार सुबह संजय कॉलोनी में सियार घूमता दिखा, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। डरे हुए लोगों ने बच्चों को घरों में बंद कर दिया है और वन विभाग को सूचना दी है। घटना मंगलवार सुबह की है जब भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी में एक सियार देखा गया। सियार को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सियार को देखकर बच्चे डर गए हैं। सावधानी के तौर पर लोगों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। स्थानीय लोगो ने बताया, मंगलवार सुबह संजय कॉलोनी में सियार घूमता दिखाई दिया। मोहल्ले के लोगों में जब इसकी सूचना मिली तो डर का माहौल बन गया। हमने अपने सभी बच्चों को घरों से बाहर निकालने से मना कर दिया है। उन्होंने आगे बताया, सियार गली में चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान गली के कुत्ते उस पर भौंकने लगे। इससे वह तेज़ी से भागने लगा। हमने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सियार की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक सियार नहीं मिला है। हाल ही उदयपुर में आदमखोर तेंदुए की घटनाओं के बाद भीलवाड़ा में सियार दिखने से लोगों में दहशत है। लोगों को डर है कि कहीं यह सियार भी लोगों पर हमला न कर दे।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES