भीलवाड़ा । डीएसटी भीलवाडा टीम ने बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए राज्य स्तर के टाॅप 10 अपराधी भैरू लाल उर्फ भैरू झोपडा को गिरफ्तार कर लिया है । आरपी पर भीलवाडा मे 25000 व जिला चितौडगढ मे 5000 का ईनाम घोषित था । वही आरोपी थाना गंगरार जिला चितौडगढ का हिस्ट्रीशीटर भी है । थाना कोतवाली चितौडगढ मे पुलिसकर्मी एएसआई के पुत्र की हत्या एवं जिला भीलवाडा के हमीरगढ थाना मे हत्या के प्रयास के मामले मे वांछित था अपराधी। अपराधी के विरूद्व पुर्व मे भी हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध फायर आम्र्स, मादक पदार्थ तस्करी के कुल 20 प्रकरण दर्ज है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा ईनामी/वांछित अपराधियों की धरपकड़ के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु एएसपी पारस जैन मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन व सदर वृताधिकारी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व मे डीएसटी टीम का गठन किया गया। दिनांक 31.05.2024 को प्रार्थी राहुल जाट पिता भैरूलाल जाट उम्र 20 साल निवासी अमरपुरा पुलिस थाना गंगरार जिला चितौडगढ ने रिपोर्ट पेश की ओर बताया भैरू गुर्जर निवासी झूपड़ा की मेरे भाई प्रहलाद जाट के आपस में रंजिश चल रही है। 2 माह पूर्व भैरू गुर्जर की गैंग ने मेरे भाई प्रहलाद जाट के डम्पर को आग लगाकर जला दिया था जिसका मुकदमा हमीरगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। दिनांक 30, 31.5.2024 को मध्य रात्रि 2 बजे मेरा भाई प्रहलाद जाट व उसके साथी शंकरलाल जाट व रतनलाल जाट स्वरूपगंज चौराहा स्थित होटल पर चाय पी रहे थे कि तभी दो स्कॉर्पियो गाडियां आई और उन गाड़ियों से भैरू गुर्जर निवासी झूपड़ा, गोपाल गुर्जर निवासी झूपड़ा, गोविन्द गुर्जर निवासी देवदा, राजु गुर्जर निवासी झूपड़ा व 4-5 अन्य लोग उतरे इनके सभी के हाथों में लोहे की टामियां (सरिये) थे। इन लोगों ने मेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया और लोहे की टामियों से मेरे भाई के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किये जिस कारण मेरे भाई के शरीर पर कई प्राणघातक चोटे आई। इन लोगों ने मेरे भाई के गले में पहनी 2 तोले की सोने की चैन, 20 हजार नकद व आधार कार्ड, पैन कार्ड भी छीन लिया। मेरे भाई के साथियों ने बीच-बचाव कर उन लोगों से छुड़वाया और मेरे भाई को भीलवाडा हॉस्पीटल लेकर गये। जहां पर मेरे भाई के चारों हाथ पैर फैक्चर होने व शरीर पर अन्य गंभीर चोटे होने के कारण मेरे भाई को अहमदाबाद रैफर कर दिया जो अभी निजी हॉस्पीटल में भर्ती हो इलाज जारी है। भैरू गुर्जर व गोपाल गुर्जर के पास पिस्टल भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। आरोपी भैरू लाल उर्फ भैरू झोपडा शातिर प्रवृति का अपराधी होकर थाना गंगरार का हिस्ट्रीषीटर है जो घटना के बाद से ही अपनी सकूनत से फरार होकर अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 25000 रूपये के ईनाम की घोषणा की तथा जिला चितौडगढ के कोतवाली थाने मे वांछित होकर 5000 रूपये का ईनाम घोषित था। गठित टीम द्वारा मानवीय आसूचना संकलन, तकनीकी अनुसंधान, काॅल डिटेल विश्लेषण एवं परम्परागत पुलिसिंग तरीको को अपनाते हुए वांछित अपराधी भैरू लाल उर्फ भैरू झोपडा पुत्र हेमराज गुर्जर निवासी दौलाजी का खेडा उर्फ झुपडा थाना गंगरार जिला चितौडगढ की तलाश कर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गठित पुलिस टीम में कन्हैया लाल पुलिस निरीक्षक डीएसटी, एचसी कालु (विशेष योगदान), बनवारी लाल, घीसू लाल (विशेष योगदान) शामिल थे ।
